नो एंट्री 2 में नए सितारे: वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ होंगे मुख्य भूमिका में

2005 की हिट फिल्म के सीक्वल पर काम शुरू

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनेगी फिल्म

2005 की हिट फिल्म “नो एंट्री” के सीक्वल को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, “नो एंट्री 2” को बनाने की तैयारी शुरू हो गई है, लेकिन अब इसे नए कलाकारों के साथ बनाने की बात कही जा रही है। फिल्म की कहानी अनीस बज्मी ने लिखी है और इसका निर्देशन भी वही करेंगे।

नो एंट्री 2 में नए सितारे: वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ होंगे मुख्य भूमिका में
credit:social media

एक रिपोर्ट के अनुसार, सीक्वल के लिए वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ को चुना गया है। बताया जा रहा है कि तीनों स्क्रिप्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी है।

फिल्म का निर्माण बोनी कपूर जी स्टूडियोज के साथ मिलकर किया जाएगा। हालांकि, कहा जा रहा है कि फिल्म को फ्लोर पर जाने में कुछ समय लगेगा। “नो एंट्री 2” साल के अंत या फिर दिसंबर 2024 तक शुरू हो सकती है। फिल्म को 2025 में रिलीज करने की योजना पर काम किया जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक प्रमुख अभिनेत्रियों का चयन नहीं हो सका है और उसके बाद ही फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

वर्जन 2 में नए सितारों की एंट्री से दर्शकों में काफी उत्साह है। उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी।

Exit mobile version