अर्जुन की छाल का पानी पीने से मिलते हैं ये 7 फायदे

अर्जुन की छाल का पानी पीने से मिलते हैं ये 7 फायदे nikki rai 202312180903 ist wwwherzindagicom

अर्जुन की छाल आयुर्वेदिक औषधी मानी जाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। अर्जुन की छाल का पानी पीने से कई तरह की बीमारियों का रिस्क कम हो सकता है। आइए जानें

डायबिटीज कंट्रोल करे इसमें पाए जाने वाले कुछ विशेष एंजाइम्स और एंटीडायबिटिक गुण किडनी और लिवर की कैपसिटी को बढ़ाकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करे सुबह के वक्त अर्जुन की छाल का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल मैनेज रहता है। इसके सेवन से शरीर की गंदा कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

हार्ट डिजीज अर्जुन की छाल में ट्राइटरपेनॉइड नाम का खास रसायन होता है जो हार्ट डिजीज का खतरा कम कर सकता है।

सर्दीखांसी इस छाल का पानी कंजेशन से राहत देता है और फेफड़ों को हेल्दी बनाकर उसकी कैपसिटी को बढ़ाने का काम करता है। इससे सर्दीखांसी की समस्या दूर होती है।

सांस संबंधी बीमारी आर्युवेद में अर्जुन की छाल के पानी को सांस संबंधी बीमारियों के लिए काफी कारगर माना गया है। इसके इस्तेमाल से सांस संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं।

हाई ब्लड प्रेशर अर्जुन की छाल में ट्राइटरपेनॉइड रसायन पाया जाता है जो हार्ट डिजीज का खतरा कम करता है। इसमें एंटीहाइपरटेंसिव गुण भी मिलते हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

पाचन में करे सुधार कब्ज और गैस्ट्रिक अल्सर जैसी समस्याओं को यह कम करने का काम करता है। इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

अर्जुन की छाल का पानी पीने से आपको भी ये लाभ मिल सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagicom read more